प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 22 फरवरी 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि डॉ.खूबचंद बघेल न सिर्फ छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा थेे,बल्कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के प्रतीक थे। वे चाहते थे कि छत्तीसगढिया स्वाभिमान से जीये,स्वावलंबी हो तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में भी उनका विकास हो। डॉ.खूबचंद बघेल छत्तीसगढ की अस्मिता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। वे छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल पक्षधर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ.खूबचंद बघेल की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पथरी (धरसींवा) में पुरखा के सुरता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ.खूबचंद बघेल ने शिक्षा,सहकारिता के क्षेत्र सहित सामाजिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे छत्तीसगढ़ के स्वपनदृष्टा थे। उन्होंने 1967 में छत्तीसगढ भ्रातृ संघ का गठन किया था। उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ.बघेल के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। गोधन के सरंक्षण और संवर्धन के लिए गौठान को माध्यम बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने ग्राम पथरी में डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्राम पथरी की सड़कों को टू-लेन बनाने और नवा रायपुर के मुख्य चौक में डॉ. बघेल की आदमकद मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि पुरखों के सपनों को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों के हित के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को अदान सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। गौठान के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। गोबर खरीदी कर महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के साथ ही अन्य आयमूलक गतिविधियों में रोजगार उपलबध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वंशजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों को उत्कृष्ट कृषक सम्मान से भी नवाजा। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन,राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, पूर्व विधायक बलौदाबाजार श्री जनक वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा,जनपद अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती, ग्राम पथरी की सरपंच श्रीमती प्रीति सोनी, अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment