प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 27 फरवरी 2021, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित सभागार में छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक संत परंपरा विषय पर आयोजित दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की संगोष्ठी से जनमानस में नए विचारों का जन्म होता है। संतों की विरासत को हर पीढ़ी तक ले जाना चाहिए। संगोष्ठी की अध्यक्षता संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने की। संगोष्ठी में पहले दिन कुल 12 शोध पत्र पढ़े गए। संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कबीर की पंक्तियों को गाकर आयोजन की महत्ता से अवगत कराया। संस्कृति सचिव अन्बलगन पी.ने संगोष्ठी के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि पविर्तन और सोच हर तीन से पांच वर्ष में बदलते रहते है। संगोष्ठी के प्रथम अकादमिक सत्र की अध्यक्षता डॉ.सुशील त्रिवेदी ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में महाजनपद काल से लेकर आधुनिक काल तक की ऐतिहासिक संत परंपरा को रेखांकित किया। दूसरे सत्र में डॉ.ओमप्रकाश वर्मा ने स्वामी विवेकानंद,डॉ.बालचंद कछवाहा ने स्वामी आत्मानंद के जीवन यात्रा,मानवता के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को अपने उद्बोधन के माध्यम से अवगत कराया। तीसरे सत्र के सत्राध्यक्ष डॉ.परदेशी राम वर्मा और वक्ता डॉ.अनिल भतपहरी थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी के अवदान को विस्तृत रूप से बताया। संगोष्ठी के प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन गहिरा गुरू महिमा भजन,स्वामी विवेकानंद का अवदान गीत और पंथी नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो.केसरी लाल वर्मा,प्रो.रमेन्द्रनाथ मिश्र,डॉ.परदेशी राम वर्मा, सत्यभामा आडिल भी मंच पर उपस्थित थे।
Friday, February 26, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment