Tuesday, February 2, 2021

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने निर्माणाधीन सड़क का लिया जायजा

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने निर्माणाधीन सड़क का लिया जायजा

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 3 फरवरी 2021,

IMG-20210202-WA0080प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़ से लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के उपाध्य्यक्ष एवं सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने निर्माणाधीन सड़क का लिया जायजा लिया। श्रीमती उत्तरी जांगडे ने घोटाला छोटे से भेडवन हरदी पहुंच मार्ग प्रधानमंत्री सड़क फेज 2 कार्य का औचक निरीक्षण किया। जिसमें करोड़ो की लागत से निर्माणधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने मौके पर विभाग के इंजीनियर श्री सिदार को कड़े शब्दों में समझाईश दी और कहा कि कार्य स्थल में उपस्थित होकर सड़क को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए।  लापरवाही कताई बर्दाश्त नही होगी साथ ही उन्होंने ई.ई.मिंज और सड़क के ठेकेदार को फोन लगा कर कहा कि सड़क की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की समझौता नही किया जायेगा।        गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार,वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी ,जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े,युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता,एन.एस.यू.आई. के प्रदेश सचिव शुभम वाजपेयी,भी मौजूद रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts