Saturday, February 6, 2021

छत्तीसगढ़ में कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं श्रीमती नीलिमा मोइत्रा की निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ में कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं श्रीमती नीलिमा मोइत्रा की निधन पर मुख्यमंत्री बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया 

कठपुतली

   प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 6 फरवरी 2021,  छत्तीसगढ़ में कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं श्रीमती नीलिमा मोइत्रा के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कठपुतली कला मंच की संस्थापिका नीलिमा मोइत्रा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं श्रीमती नीलिमा मोइत्रा का निधन एक अध्याय के समाप्त होने जैसा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नीलिमा मोइत्रा के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

         कठपुतली कला
ज्ञात हो कि नीलिमा मोइत्रा कठपुतली कला का पर्याय थी जो पिछले कुछ समय से थी बीमार चल रही थी उनहोंने छत्तीसगढ़ में कठपुतली कला को नई ऊंचाई दी थी।उनकी बनायीं कठपुतली सभी सरकारी आयोजन में हमेशा नज़र आती थी। बिलासपुर की रहने वाली नीलिमा मोइत्रा ने कठपुतली कला को प्रदेश में जीवित रखने का काम किया था। सारा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित करने वाली मोइत्रा पति की मृत्यु के बाद बीमार चल रही थी।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts