Sunday, February 7, 2021

बैठक में नहीं बुलाने पर भड़के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में हुआ विवाद

बैठक में नहीं बुलाने पर भड़के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में हुआ विवाद

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021,।  छत्तीसगढ़ में 15 साल तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी में अब आपसी मतभेद सामने आने लगे हैं। रविवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भाजपा  कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।          तभी पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और हाउसिंग बोर्ड के पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी आपस में भिड़ गए। इस दौरान अजय चंद्राकर ने सवन्नी को काफी खरीखोटी सुना दी। चंद्राकर ने सवन्नी से कहा, ‘जाओ जाकर चमचा गिरी करो,मुझसे जरा ठीक से बिहेव किया करो, वरना मैं तुम्हें ठीक कर दूंगा।’ बैठक के दौरान हुई यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।
इस वजह से हुआ झगड़ा
पार्टी सूत्रों के मुताबिक,बैठक में शामिल होने के लिए सभी नेताओं को सूचना दी गई थी। लेकिन,पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इसी वजह से वे नाराज थे। बैठक में रायपुर के सभी नेताओं को बुलाया गया था। हालांकि, चंद्राकर की बात सुनकर सवन्नी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।                  वे चुपचाप उनकी बात सुनते रहे। कुछ देर चली बैठक के बाद मामला शांत हो गया।
  बजट पर होनी थी चर्चा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी रविवार की सुबह रायपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट से सीधे वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले से मौजूद थे। भाजपा इन दिनों हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट को जनता के बीच प्रचारित करने के मिशन पर हैं। स्थानीय नेताओं को इसी की जानकारियां समझाने के मकसद से हरदीप सिंह यहां आए हैं। मंच पर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, सांसद सरोज पांडे मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts