सुवाताल में गौठान निर्माण के लिए विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया भूमिपूजन
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने ग्राम सुवाताल में गौठान निर्माण भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय हो कि प्रदेश सरकार के मंशानुरूप सभी ग्राम पंचायतों में गौठान का निर्माण किया जा रहा हैं। जहाँ गोबर खरीदी कर कम्पोस्ट खाद्य तैयार कर बिक्री की जा रही है साथ ही नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के माध्यम से साग भाजी उत्पादन के लिए महिला समूहों को जोड़कर स्वालम्बी बनाया जा रहा हैै। जिससे महिलाओं को रोजगार का साधन उपलब्ध हो रहा और उन्हें आमदनी भी मिल रही इस अवसर पर विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा प्रदेश सरकार गांव गरीब मजदूर किसान की सरकार है और उसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। आज हमारी सरकार ने गोबर की खरीदी कर माता बहनों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराया है। जिससे सभी लाभन्वित हो रहे है किसानों की आय दुगना करने राजीव गांधी न्याय योजना लागू की गई है। जिससे आज हमारे किसान भाई समृद्ध व खुशहाल हुए है आप सब अपनी सहभागिता निभा कर योजना को सफल बनायें और गौठान बनने के बाद उसे विकसित करें ताकि सभी को बराबर लाभ मिलें इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार,जनपद पंचायत सारंगढ़ उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े,सरपंच कांतिनाग,शीला रात्रे उपसरपंच,रूपलाल चौहान सचिव,लक्ष्मिचरण रोजगार सहायक सचिव,चुन्नू अजगले,रोशनी जांगड़े, हीराधर कोटवार महकंमपुर,बिहारी दास कोटवार सुवाताल,अगर दास दीवान समिति गोठन अध्यक्ष रामप्रसाद,श्यामलाल,जनिराम,गौतम,बंशीलाल,रमेश, सहितग गणमान्य नागरिक गण व महिला समूह के पदााााधिकारी उपस्थित रहे थे।

No comments:
Post a Comment