Saturday, February 6, 2021

गिरौदपुरी धाम पर्यटन स्थल व विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में पिछड़ा चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव की दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण बाद घोषणा कागजी कार्यवाही तक सिमटा

गिरौदपुरी धाम पर्यटन स्थल व विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ विभिन्न मूलभूत सुविधाओं में पिछड़ा चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव की दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण बाद घोषणा कागजी कार्यवाही तक सिमटा

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 6 फरवरी 2021,
जिले बलौदाबाजार के विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ में गिरौदपुरी धाम आते हैं जहां को छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा दर्शन भूमि कहा जाता हैं।
जो पर्यटन दर्शनीय स्थल के साथ जन आस्था विश्वास का केंद्र बिंदु भी माना जाता हैं।
वहां दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंचा भव्य जैतखाम नव निर्मित किया गया है जो छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐतिहासिक प्रसिद्ध विरले ही हैं जो छत्तीसगढ़ प्रदेश की शान स्वाभिमान भी माना जाता हैं।
जहां प्रति दिन हजारों सैकड़ों की संख्या में देश विदेश भर से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का विभिन्न स्थानों से आवागमन होता रहता हैं।
आगामी 18 से 20 मार्च 2021को प्रति वर्ष के भांति त्रिदिवसीय गुरू दर्शन वार्षिक गिरौदपुरी धाम मेला संपन्न होने जा रहा हैं। जिसके तैयारी जिले बलौदाबाजार के अनुविभगीय दंडाधिकारी राजस्व कसडोल और बिलाईगढ़ के संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण जुटे हुए हैं।
वर्तमान कांग्रेस सरकार में प्रथम स्थानीय विधायक के साथ ही संसदीय सचिव बन चंद्रदेव प्रसाद राय शिक्षा कर्मी नेता से विधायक बने विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ की प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।
सरकार के दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण हो कर तीसरे वर्ष प्रगति में हैं तो भी बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण अंचलों मुख्य स्थानों में मूलभूत सुविधाओं को आम जनता कोसो दूर पिछड़े हुए हैं।
जिसमें गिरौदपुरी धाम पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की सबसे बड़ी पर्यटन स्थल में से एक है जिसका चहुमुखी विकास कार्यों की अभाव में घोषणा कागजी कार्यवाही तक सिमटा हुआ हैं।
आवागमन की असुविधा में बलौदाबाजार मुख्य मार्ग से जोंक नदी तट ग्राम अमोंदी मोड़ से ग्राम मडवा होते और बरपाली चौक से और पवनी अटल चौंक से भारतपुर मटिया व नरधा से सुकली बरेली कौवाताल होते मैदानी क्षेत्र और जिला महासमुन्द के पिथौरा से बया सोनाखान पहुंच मार्ग होते महाराजी तक वनांचल क्षेत्र हो कर गिरौदपुरी धाम पहुंच मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर गड्डे धूल मय स्थिति में है।
नगर पंचायत टुण्ड्रा पहुंच मार्ग सहित बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में आवागमन की मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए पक्की सड़क शीघ्र निर्माण कराने की अत्यंत आवश्यकता है जिससे चंद्रदेव प्रसाद राय जी संसदीय सचिव एवं विधायक भली भांति अवगत हैं।
जिनके पहल में क्षेत्र वासियों द्वारा अनेकों बार मांग पत्र सौंपा विभिन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए  विधायक जी का ध्यान आकर्षित किया जा चुका हैं।
जिसमें नाममात्र घोषणा भाषण बाजी आश्वासन देते हुए चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव नहीं कतराते हैं।
इसके अलावा विभिन्न मुख्य शासकीय कार्यालय भवनों का जर्जर हालत में पड़ा हुआ हैं जिनको लेकर भी नव निर्माण मरम्मत कार्य में सुधार सुव्यस्थित कराने भी अवगत करा दिया गया हैं।
आए दिन प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं।
छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म स्थली गिरौदपुरी धाम और सोनाखान अमर शहीद वीरनारायण सिंह की जन्म कर्म भूमि में जो प्रमुख ऐतिहासिक पृष्ठभूमि स्थल होने पर जो शासन प्रशासन द्वारा विकसित किया जाना चाहिए वैसा आज तक सार्थक प्रयास नहीं हो पाया हैं।
विधान सभा में यहां की मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विशेष रूप से प्रश्नकाल दौरान सदन में चंद्रदेव प्रसाद राय जी संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ को प्रमुखता से उठा पूर्ण कराने पहल किया जाना चाहिए था।
जिनके पहल में क्षेत्र वासियों सहित अन्य स्थानों के आम जनता द्वारा उन्हे अवगत कराया जा चुका हैं।
जिनको सरकार के दो वर्ष कार्यकाल पूर्ण हो जाने पर आज तक कोई विशेष पहल नहीं हो सका है।
इसके अलावा जरूरत मंद लोगों को शासन प्रशासन द्वारा विधायक को आर्थिक सहायता मदद के लिए जन सम्पर्क विधायक निधि में राशि स्वीकृत दी जाती हैं।
जिसमें विभिन्न जरूरत मंद लोगों को स्वेच्छानुदान राशि अपने समस्याओं को अवगत कराते हुए मांग आवेदन पत्र देने पर कोई सुध नहीं लेकर अपने करीबियों चहेतों को ज्यादा तवज्जो देते हुए उन्हे लाभ पहुंचाया जाता रहा हैं। इसके अलावा यदि ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत में भी अनेकों मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए वहां विभिन्न निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति आवश्यकता रहता ही हैं। जिनको लेकर संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच व जन प्रतिनिधि गण अपने मांग पत्र सौंपा निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने अपने क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव राय को अवगत करा चुके हैं।
जिसमें सरपंचों का कहना हैं कि विधायक जी अपने करीबियों चहेतों और उनके पार्टी समर्थको संबंधित सरपंच जनों के ग्राम पंचायत में अधिकतर निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान किया जाता रहा हैं।
अन्य पार्टी से जुड़े सरपंचों को निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति नहीं दी जा रही हैं।
अपने क्षेत्र की मतदाता ही तो हैं जो भी हो राजनीति में एक दूसरे पार्टी की कभी हार जीत तो लगा ही रहता हैं,पर उन्हे अपने क्षेत्र अंतर्गत आने पर कोई भी पार्टी से जुड़े हो आम जनता की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने ग्रामीण जन की समस्याओं को दूर करने सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए।
जिनको भी उपेक्षित करने की बात भी आम जनता और सरपंच द्वारा कहीं जा रही हैं।
 साथ ही पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी का कार्य नहीं किया जाना और उपेक्षित कर संगठन की अवमानना करने सहित विभिन्न गंभीर आरोप क्षेत्र वासियों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक राय पर लगा उनकी शिकायत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुख्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन शंकर नगर भी अपनी और क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों मूलभूत सुविधाओं समस्याओं लेकर पहुंचे हुए थे।
आए दिन विभिन्न मुद्दों विवादों में घिर चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ निरंतर प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की समाचार सुर्खियों में बने रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts