परस्पर सहयोगात्मक वार्तालाप से खनन व प्रभावितों के समस्या का निकलेगा समाधान - प्रकाश अनंत
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 9 फरवरी 2021,
ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत जी ने कोल खनन में आने वाली समस्याओं के सबंध में कहा कि पूर्व में इस ए.सी.एल. द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता कर इस बात पर समझौता किया गया था कि, कोल खनन से पूर्व शिक्षित युवाओं को रोजगार एवं पुनर्वास जैसी गंभीर समस्याओं का हल निकालने के पश्चात ही कोल खनन का शुभारंभ किया जाएगा।
किन्तु विगत 26 जनवरी को सराईपाली परियोजना के सी.एम.डी. द्वारा भराशाही रवैये से कोल खनन का शुभारंभ कर दिया गया। ग्रामीणों ने इसके पूर्व ही 25 जनवरी को मुख्य महाप्रबंधक को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि मुख्य बिंदुओ पर विचार एवं उचित निर्णय पश्चात ही कोल खनन का शुभारंभ किया जाए। विगत दिवस छुही लेने गई ग्रामीण महिला का मिट्टी धसकने से मौत हो गई थी। इस पर भी प्रबंधन द्वारा अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जो कि अत्यंत लापरवाही तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा को दर्शाता है।
प्रबंधन चूंकि कोल खनन कर कोल उत्पादन को प्राथमिकता दे रहा है जिससे देश व प्रदेश में कोल उत्पादन को एक नए इतिहास को रचने जा रहा है जो निहायत ही अत्यंत सराहनीय व प्रसंशनीय कार्य है। किंतु स्थानीय समस्याओं को कुचल कर निर्णय लिया जाना घोर निन्दनीय है अशोभनीय है।
अनंत जी ने स्पष्ट किया की समस्यायें दोनो ओर से अति गंभीर है जिसका एकमात्र उपाय आपसी सहयोगात्मक परिचर्चा से समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।
उन्होंने ग्रामीणों की मांग को उचित ठहराते हुए कहा कि पुनर्वास,रोजगार की समस्या के साथ ही मृतक महिला के परिवार जनों को त्वरित मुआवजा मुहैया कराया जाना चाहिए

No comments:
Post a Comment