श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के मुख्य अतिथि बना आमंत्रित करने बाजू लाल चंद्रा जिलाध्यक्ष आल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी महासमुंद ने केबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा से सौजन्य मुलाकात की।
प्रदेश के आबकारी वाणिज्यिक एवं उद्योग मंत्री तथा जिले महासमुंद के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा से कल 10 फरवरी 2021 को उनके निवास कार्यालय रायपुर में उनके प्रभार जिले से बाजू लाल चंद्रा जिलाध्यक्ष आल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी महासमुंद ने सौजन्य मुलाकात किया।
मंत्री श्री लखमा जी को श्री चंद्रा ने अपने गृह ग्राम झालपाली विधान सभा क्षेत्र सरायपाली अंतर्गत सात दिवसीय 18 से 24 फरवरी 2021 तक आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के असंदी से सात दिवसीय उक्त कार्यक्रम में प्रथम दिन आगमन कर शुभारंभ करने आमंत्रण पत्र प्रेषित कर आग्रह किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री किस्मत लाल नंद, सरायपाली विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़,श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह विधायक बसना,श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर विधायक महासमुंद एवं संसदीय सचिव,श्री द्वारिकाधीश यादव खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव को विशेष कर आमंत्रित कर शामिल होने आग्रह की गई हैं।
उक्त कार्यक्रम में पूज्य राधास्वरूप साध्वा नरहरी दास महाराज जी (वृंदा वन वाले) संगीत स्वर लहरियों के मध्य अपनी मधुर वाणी से भागवत कथामृत पान होगा।
मंत्री कवासी लखमा जी को उक्त सात दिवसीय भव्य श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से बाजू लाल चंद्रा जिलाध्यक्ष आल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी महासमुंद ने मंत्री जी की प्रभार जिले महासमुंद के विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा करते हुए शासन प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओं से लाभांवित कराने सबका साथ सबका विकास कार्य को विशेष ध्यान देने पर बात की।
जिसमें मंत्री कवासी लखमा जी ने जिले की अंतिम छोर तक जिले वासियों आम जनता को राहत पहुंचाने की भरसक प्रयास करते हुए निरंतर अग्रसर होने की बात किया। मंत्री श्री लखमा जी को उनके निवास कार्यालय रायपुर में सौजन्य मुलाकात के दौरान श्री जीवमंगल सिंह टंडन जी प्रदेश समन्वयक आल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी छत्तीसगढ़,श्रवण कुमार संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर और बाजू लाल चंद्रा जी के ग्राम क्षेत्र के कार्यकर्ता गण भी उपस्थित रहे थे।
जिले महासमुंद के अंतिम छोर विधान सभा क्षेत्र सरायपाली के ग्राम झाल्पाली (लंबर) में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह सात दिवसीय भव्य कार्यक्रम की पूरे जिले स्तरीय वर्तमान समय में प्रथम विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजन माना जा रहा हैं। जिसमे जिले महासमुंद के अलावा विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों को आमंत्रित कर सम्मिलित होने श्री बाजू लाल चंद्रा जिलाध्यक्ष आल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी महासमुंद और उनके परिवार के प्रमुख बैसाखु चंद्रा,मीना,अंकित,हितेंद्र चंद्रा ने सभी को पत्र प्रेषित कर आमंत्रित कर शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त कार्यक्रम आयोजित को लेकर विशेष रूप से तैयारी चलने की बात श्री बाजू लाल चंद्रा जी ने कहा।
No comments:
Post a Comment