प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021,
छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा दर्शन भूमि गिरौदपुरी धाम में प्रति वर्ष भव्य वार्षिक और अर्धवार्षिक त्रिदिवसीय दो बार मेला भरता आ रहा हैं।
जिसके बाद भव्य ऐतिहासिक सतनाम संत समागम गुरू दर्शन मेला पांच दिवसीय प्रति वर्ष 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक ग्राम चक्रवाय विधान सभा क्षेत्र नवागढ़ जिला बेमेतरा में आयोजित होता रहा हैं।
जो इस वर्ष भी 31 दिसंबर 2020 से 4 जनवरी 2021 तक आयोजित हो संत समागम गुरू दर्शन मेला संपन्न हुआ। इसी तारतम्य में संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की प्रथम पुत्र संत गुरू अमरदास बाबा जी की समाधी स्थल ग्राम चेटुवापुरी धाम जिला बेमेतरा और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे ग्राम पंचायत तुलसी के बाराडेरा धाम में प्रति वर्ष की भांति त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला आयोजन 27 से 29 जनवरी 2021 तक आयोजित हो संपन्न हुआ।
जिसमें लाखों से अधिक संख्या में विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहता था। सभी ने संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी, संत गुरू अमरदास बाबा जी, प्रताप पुरहिन माता जी की गुरू गद्दी आसान और जोड़ा जैतखाम में मांथा टेक आशीर्वाद ली।
संत समागम सत्संग के साथ पंथी नृत्य, भजन आरती पूजा प्रवचन सहित सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत मंचो से नियमित प्रस्तुति होता रहा।
जिसमें संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी संत गुरू अमरदास बाबा जी उनके वंशजो की बताए मार्ग पर चलने और उनके सतोपदेश अमृतवाणी को आत्मसात कर मानव जीवन को सफल बनाने का संदेश देते हुए सतनाम के अमर संदेश मानव - मानव सभी एक समान को जन - जन तक प्रचार प्रसार किया जाता रहा था।
आगामी सतनाम पंथ की सामाजिक धार्मिक स्थलों पर भी संत समागम गुरू दर्शन मेला आयोजन किया जाता हैं,जिसमे आगामी फरवरी माह में बसंत पंचमी पर 16 से 18 फरवरी 2021 तक त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला प्रतिवर्ष के भांति ग्राम पताढ़ी जिला कोरबा में आयोजित किया जाएगा।
जहां से छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद 2003 से आज पर्यन्त तक सतनाम पंथ का एकमात्र धरोहर प्रथम गुरू घासीदास कैलेण्डर छत्तीसगढ़ के नाम से प्रकाशित किया जाता रहा हैं।
इसी तारतम्य में न्यू राजधानी नया रायपुर के ग्राम कूर्रु तहसील अभनपुर जिला रायपुर में 22 से 23 फरवरी 2021 तक दो दिवसीय सतनाम संत समागम गुरू दर्शन मेला आयोजन किया जाएगा।
जिसका यह 9 वाँ वर्ष हैं, जो छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में एकमात्र विशाल प्रथम सतनाम संत समागम गुरू दर्शन मेला आयोजन के रूप में विख्यात हैं। इसी तरह ग्राम सेतगंगा तहसील व जिला मुंगेली और ग्राम परसदा, रसौटा जिला जांजगीर चांपा में प्रति वर्ष के भांति त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला 23 से 25 फरवरी 2021तक आयोजित किया जाना सुनिश्चित की गई हैं।
संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की अनुयायीओं द्वारा उनके सतोपदेश अमृतवाणी को जन- जन पहुंचाने प्रचार प्रसार करते हुए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तहसील ग्रामों में समय वर निरंतर संत समागम सत्संग गुरू दर्शन मेला सहित संत गुरू महापुरुषों की जयंती पर्व पुण्यतिथि पर विशेष रूप से सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जाता रहा हैं।
जिनका छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक महत्व के साथ ही छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के प्रति अपार आस्था विश्वास के साथ समर्पित भाव उनकी बताएं सत मार्ग में चलने तत्पर रहते हैं।
संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतनाम के अमर संदेश मानव - मानव सभी एक समान को सभी समुदायों के लोग आत्मसात करते ही हैं और संत समागम गुरू दर्शन मेला आयोजन सहित सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अधिक संख्या में पहुंच सम्मिलित हो कर सतनाम संदेश को अनुशरण भी करते रहे हैं।
ऊंचा नीच छुवाछूट जाति पाती भेदभाव रूढ़िवादी की भावना अब कहीं ज्यादा नहीं रहा।
सभी मानव समाज में शिक्षा संस्कार जागरूकता की में निरंतर सार्थक प्रयास करते हुए समानता सदभाव भाईचारा समानता स्थापित होने लगा है।
No comments:
Post a Comment