मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा पर नगर पंचायत समोदा, चंदखुरी और मंदिर हसौद परिषद के लिए समिति गठित
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री और आरंग विधानसभा के विधायक डॉ.शिवकुमार डहरिया के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 16 (1) के अधीन आरंग क्षेत्र के नवगठित नगर पंचायत समोदा,चंदखुरी और मंदिर हसौद के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत समोदा,मंदिर हसौद और चंदखुरी की परिषदों के कृत्यों के संचालन के लिए गठित समिति में समोदा नगर पंचायत के लिएअध्यक्ष आजू राम वंशे,उपाध्यक्ष नंदकुमार साहू,सदस्य के रूप में रामनाथ साहू,नारायण कुर्रे,ज्ञानिक साहू,नेतराम वंशे का नाम शामिल है।

No comments:
Post a Comment