प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा  रायपुर। 5 फरवरी 2021, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने 5 फरवरी को अम्बिकापुर जनपद पंचायत के ग्राम नवा नगर में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में शामिल हुए।                      मंत्री श्री भगत ने लोक कलाकारों नर्तकों को 2-2 हजार रूपए देने की घोषणा की। मंत्री श्री भगत जी ने  इस अवसर पर 48 जरूरत मंद हितग्राहियों को स्वेच्छानुदान राशि 10-10 हजार रूपए का चेक वितरण किया।  कार्यक्रम में मंत्री श्री भगत ने कहा कि सरगुजा में करमा, शैला,सुआ जैसे पुरातन लोक नृत्य का प्रचलन है जिसे संरक्षित कर जीवंत करने की जरूरत है।               इसके लिए संस्कृति विभाग की संस्था ‘चिन्हारी‘ के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों का पंजीयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘चिन्हारी‘ में पंजीकृत लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग हर साल अनुदान देगा। यह अनुदान की राशि सीधे लोक कलाकारों के बैंक खाते में जमा किया जाएगा। लोक कलाकारों के पंजीयन के लिए जिलों में संस्कृति विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिन कलाकारों का नाम संस्कृति विभाग में दर्ज होगा,उन्हें लोक कलाकार के नाम से जाना जाएगा। मंत्री श्री भगत ने कहा कि मैनपाट महोत्सव में स्थानीय लोक नर्तकों को अवसर देने के लिए इस वर्ष करमा,शैला और सुआ नृत्य का विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता रखा गया है। विकास खण्ड स्तर पर जो दल प्रथम स्थान पर आएंगे, उन्हें मैनपाट महोत्सव में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।                           इससे स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने के साथ ही सरगुजा की लोक संस्कृति भी आगे बढ़ेगी।              इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिमा केरकेट्टा सहित अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे थे।