Monday, September 2, 2024

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024,
पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गतिविधियों की बात होती है तब मनुष्य स्वार्थी हो जाता है। जिनके पास पूंजी है वह तो पूंजी से पूंजी कमाकर आर्थिक दृष्टि से सक्षम हो जाता है किंतु जिसके पास पूंजी नहीं है वह क्या करे? ऐसे में सहकार से उद्धार का भाव ही सही प्रतीत होता है। छत्तीसगढ़ के बारे में कहा जाता है,इस अमीर धरती पर गरीब लोग रहते हैं। यह बात सही नहीं है,इस प्रदेश के लोग ऋषि और कृषि संस्कृति को मानने वाले हैं,प्रकृतिवादी हैं इसलिए जो प्रकृति से जीवन यापन के लिए मिल जाए संतुष्ट हो जाते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के पीछे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि यह क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से भी प्रगति करे। राज्य में 15 वर्ष की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चहुंओर विकास की यात्रा प्रारंभ की थी,जिसे विष्णुदेव साय की सरकार आगे बढ़ा रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में स्थापित करना है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य उस महान यात्रा में कैसे पीछे रह सकती है। हाल में प्रदेश में सहकारिता को आधार बना कर विकास की गति को बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बैठक कर एक कार्ययोजना बनाई है। छत्तीसगढ़ में 70 प्रतिशत लोग कृषि और वनों से अपनी आजीविका प्राप्त करते हैं। प्रदेश में किसानों की संख्या का 70 प्रतिशत सीमांत और छोटे किसान हैं जिनके पास औसत एक एकड़ की खेतिहर भूमि है। इसलिए केवल खेती करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव नहीं ला सकता। भाजपा की सरकार में किसानों को सहकारी बैंकों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण की सुविधा दी है। धान के उत्पादन को न्यूनतन समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों ’’पैक्स’’ के माध्यम से खरीद रही है। दुग्ध और मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी सहकारिता के जरिए किसानों और गरीबों की आर्थिक समृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अब सहकारिता के माध्यम से मैदानी क्षेत्र के साथ वन क्षेत्र में रहने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को भी सहकारिता से जोड़ कर उनको आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। अभी प्रदेश में कुल 2058 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां पैक्स कार्यरत हैं,अब प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बहुआयामी पैक्स/दुग्ध/ मत्स्य सहकारी समिति का गठन 02 वर्ष के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। भारत सरकार की जनजाति कल्याण विभाग के साथ समन्वय करते हुये राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और छत्तीसगढ सरकार के साथ एमओयू किया जाएगा जिसके बाद प्रदेशवासी विशेषकर अनुसूचित जनजाति के लोगों को दुग्ध सहकारिता से जोड़ने की पहल की जा रही है। उनकी आर्थिक समृद्धि के लिये दुधारु पशु यथा- गाय/भैंस पालन के लिए उन्हें प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि आगामी पांच वर्षों में दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से लाभ अर्जित कर 08 से 10 पशुधन के मालिक बन सके एवं उस परिवार को आजीवन इसका लाभ मिलता रहे।
इस प्रकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी,इस दूध को सहकारी संघ के माध्यम से दुग्ध के विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जा सकेगा। गुजरात में 1960 के दशक में अमूल नामक एक सहकारी आंदोलन छोटे से गांव आणंद में शुरू हुआ,आज वह आंदोलन दुग्ध उत्पाद में वैश्विक ब्रांड बन गया है जिसका वार्षिक टर्नओवर 60 हजार करोड़ रुपए को पार कर गया है। छत्तीसगढ़ में इसी मॉडल पर काम शुरू किया जायेगा। कृषकों द्वारा उत्पादित दुग्ध के लिये पर्याप्त प्रशीतक केन्द्र एवं प्रक्रिया इकाईयां स्थापित की जाएंगी।
सहकारिता के माध्यम से अर्थव्यवस्था के विकास तथा इसका लाभ आमजन तक पंहुचाने कृषि, पशुपालन, मत्स्य,जनजाति विभाग के परस्पर समन्वय हेतु संबंधित विभाग के मंत्रियों तथा सचिवों की पृथक कमेटी बनाई जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में केवल छः जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक संचालित हैं, सहकारिता के विस्तार और पैक्स की संख्या सभी जिलों तक बढ़ेगी तब जिला सहकारी बैंकों की संख्या भी बढ़ानी होगी। इसके साथ ही सहकारी बैंकों को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाया जायेगा। राज्य के सभी 06 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंको की संबंद्धता सीजीटीएमएसई से सुनिश्चित करते हुये इंटरनेट बैंकिग सहित ई - बैंकिग सुविधाओं तथा आधार इनेब्लड पेमेंट सिस्टम सुनिश्चित किए जाएंगे ।
सहकारिता के अन्य आयामों जैसे जैविक कृषि, बीज उत्पादन, मत्स्य आदि को मजबूत कर छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को गति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ वन, खनिज, भूमि संसाधन के साथ परिश्रमी जनसंसाधन भी है। सहकार की भावना से जब कार्य प्रारंभ होंगे तभी जनता का आर्थिक उद्धार का मार्ग प्रशस्त होगा।
आलेख सहकारिता मंत्री के स्वयं के विचार हैं।

Sunday, September 1, 2024

मंत्री श्री देवांगन ने समाज कोे शैक्षणिक, सामाजिक आर्थिक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने सक्रिय भागीदारी निभाने का किया आह्वान

बालोद (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 सितंबर 2024,
 प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन अपने बालोद प्रवास के दौरान टाउन हॉल बालोद में आयोजित जिला देवांगन समाज बालोद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री देवांगन ने समाज के लोगों से देवांगन समाज को शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक तथा सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाने सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने देवांगन समाज के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष दीपक देवांगन एवं अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिला कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि देवांगन समाज एक मेहनतकश समाज है। जिसका छत्तीसगढ़ राज्य व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने समाज की अराध्य देवी माता परमेश्वरी से देवांगन समाज के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना भी की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षित एवं संगठित होकर समाज के विकास में योगदान देने की अपील की। समारोह में मंत्री श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास हेतु संचालित किए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होेंने कहा कि आज हमारे प्रदेश का बागडोर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जैसे अत्यंत संवेदनशील एवं सक्षम व्यक्ति के हाथों मे सुरक्षित है। श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ आज निरंतर प्रगति के सोपानों को तय कर रही है।
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन ने जिला देवांगन समाज के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला देवांगन समाज के पूर्व अध्यक्ष केदार देवांगन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये श्रेष्ठा तिवारी को मिला यूनिवर्सल एमिनेन्स एवार्ड


रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 सितम्बर 2024,
स्वास्थ्य कल्याण एवं त्वचा देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और अपनी अलग पहचान बनाने के लिये रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी को मुम्बई में यूनिवर्सल एमिनेन्स एवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार गत दिवस ताज मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम मे फिल्म अभिनेता अरबाज खान ने प्रदान किया। मुम्बई की प्रतिष्ठित फाल्कन मल्टीमीडिया एवं पब्लीसिटी हाउस द्वारा यह पुरस्कार उन दूरदर्शी लोगों को प्रदान किया जाता है जो ग्राउंड ब्रेकिंग तकनीकों से लेकर परिवर्तन कारी व्यावसायिक मॉडल के माध्यम से भविष्य को आकार देते हैं। उत्कृष्टता और दूरदर्शी सोच पर ध्यान केंद्रित करते हुए, प्रगति के सार को मूर्त रूप देते हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में प्रेरणा के प्रतीक के रूप में कार्य करते हैं।
रायपुर के डीपीएस स्कूल और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बंगलुरू की छात्रा श्रेष्ठा ने त्वचा की सकारात्मकता की अग्रणी पैरोकार के रूप में, सोरायसिस के साथ अपनी व्यक्तिगत यात्रा को बदलाव के लिए एक शक्तिशाली मंच में बदल दिया है। मात्र 8 वर्ष की आयु में इस त्वचा रोग से पीड़ित होने के बाद, उन्होंने दूसरों को सोरायसिस के बारे में शिक्षित करने, कलंक को खत्म करने और अपने ऑनलाइन समुदाय, Psafe Space के माध्यम से सहायता प्रदान करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से अधिक लोगों की पहुंच और फेमिना इंडिया, एले और ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में शामिल होने के साथ, श्रेष्ठा का प्रभाव दूरगामी है। न्यूयॉर्क शहर में लिंक स्क्रीन पर प्रसारित एक वैश्विक अभियान में उनका प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके प्रभाव को उजागर करता है। अपनी उपलब्धियों से परे, श्रेष्ठा सोरायसिस से पीड़ित लोगों को खुद से प्यार करने के लिए प्रेरित करती हैं, जिससे उन्हें बेहतर जीवन जीने में मदद मिलती है।

Monday, April 18, 2022

नगर पंचायत टुण्ड्रा में पटेल समाज के वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए चंद्रदेव प्रसाद राय कुमार यादव


 छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 19 अप्रैल 2022, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत नगर पंचायत टुन्डरा में  आयोजित 70 वां वार्षिक अधिवेशन मरार (पटेल) समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय और राम कुमार यादव विधायक चंद्रपुर एवं उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग ग्रामीण विकास प्राधिकरण शामिल हुए। इस दौरान राम कुमार पटेल अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड,ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक,हेमंत दुबे,गीता पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत टुण्ड्रा,लक्ष्मी पटेल,गजेंद्र पटेल, एवं पटेल समाज के अध्यक्ष,पदाधिकारी गण अधिक संख्या में विभिन्न स्थानों से पहुंच कर उपस्थित रहे थे।

Wednesday, December 1, 2021

डॉ.महंत,राम कुमार यादव अमनदुला में आयोजित संवरा समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए

डॉ.महंत,राम कुमार यादव अमनदुला में आयोजित संवरा समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए
 छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 1 दिसंबर 2021, विगत दिनों 29 नवंबर को ग्राम पंचायत अमनदूला में आयोजित संवरा समाज के कार्यक्रम में  विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव शामिल हुए।
वहां कार्यक्रम समापन के पश्चात ग्राम पोता स्थित शिव गौटिया पेट्रोल पंप में उनका आगमन हुआ।
शक्ति से रायपुर शिव बस सर्विस का विशेष रूप से परमिट दिलाने हेतु तथा शक्ति को नवीन जिला बनाने के लिए डॉ.चरणदास माहंत का धन्यवाद आभार एवं उनका सम्मान लघु कार्यक्रम में वे सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर ग्राम पोता के नागरिक गण व चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गवेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं किसान नेता साधेश्वर गवेल,पूर्व विधायक चैन।सिंह सामले,जितेंद्र विजय बहादुर सरपंच संघ अध्यक्ष,रुपेश गवेल (सरपंच ग्राम पंचायत पोता एवं अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंद्रपुर), श्रीमती प्रियंका अभिमन्यु गवेल सरपंच ग्राम पंचायत आमनदुला,शिव बस सर्विस एवं शिव गौंटिया पेट्रोल पंप के संचालक शिवकुमार गवेल, यादराम जांगड़े उप सरपंच ग्राम पंचायत पोता, यनीता जांगड़े अध्यक्ष महिला स्व सहायता समूह ग्राम पोता, महंगू यादव,सुरेश केवट,रामेश्वर साहू, कुंदन यादव, रोशन यादव, चंद्र कुमार,चंद्र कुमार गवेल,संतोष सिदार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पोता के सरपंच एवं अध्यक्ष युवा  कांग्रेस चंद्रपुर  रूपेश गवेल ने विशेष रुप से डॉ. चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद और आभार प्रकट किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

Tuesday, October 26, 2021

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन



धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा धरसीवां। 26 अक्टूबर 2021, धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेंद्री में सी सी रोड और नाली निर्माण के लिए 10 लाख के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया ।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए। आज दस लाख रुपए के विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है।  आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा आज इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से मिले बताया जिसमें विधायक ने समस्याओं को सुना और सभी को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आपके क्षेत्र में सभी प्रकार की जरूरत के अनुसार कार्य किए जाएंगे आज कार्यक्रम के समस्त ग्राम वासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया । 
आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य हरि शंकर निषाद, योगिता ईश्वर निषाद जनपद सदस्य,नीतू नीरज साहू जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत बेंद्री सरपंच सेवती राकेश निषाद , उप सरपंच नरोत्तम निषाद, पूर्व सरपंच रामगुलाल निषाद,राजू निषाद,अनुराग परमार, रोशन पूरी गोस्वामी,ओम प्रकाश शर्मा  सहित ग्राम पंचायत के पंच एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Saturday, October 16, 2021

लंकापति का अहंकार हुवा चूर,लोगो ने सामाजिक बुराइयो का त्याग का लिया संकल्प किसान नेता अश वंत तुषार साहू

लंकापति का अहंकार हुआ चूर, लोग ने सामाजिक बुराईयों का त्‍याग का लिया संकल्‍प : किसान नेता अशवंत तुषार साहू जी

महामसुंद विधान सभा के अंतर्गत आने वाले गांव जोबा, गडसिवानी, मोहकम, गुरुडीह, पिरदा भुरका,
में शुक्रवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव में विभिन्न जगहों पर अहंकार व बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इन सभी जगह मुख्य आतिथ्य के रूप शामिल हुए किशान नेता अशवत साहू जी । लीला मंडली के सदस्य के साथ में मिलकर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान तुषार साहू ने युवा पीढ़ी को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

तुषार साहू ने सभी को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि हमें अच्छाई का रास्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए। अच्छाई की राह में कितनी भी मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े, आखिर में सफलता मिलती ही है। ऊंच-नीच की भावना को समाज के लिए हानिकारक बताते हुए तुषार साहू ने कहा कि राम ने सबरी के जूठे बेर खाकर ऊंच-नीच की भावना मिटाने का प्रयास किया।
हमें इससे सीख लेनी चाहिए। 
रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतले में आग लगते ही परिसर प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठा l
कृष्णा पटेल,सुरेश पटेल, दीपक साहू,राजू साहू, मेवालाल ध्रुव, पूनम साहू, टिकेनसाहु, समेत अत्यधिक संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts