Tuesday, June 15, 2021

मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव श्री राय के बड़े सुपुत्र वंश राय के जन्मदिन पर केक काट उन्हें आशीर्वाद दिए


मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव श्री राय के बड़े सुपुत्र वंश राय के जन्मदिन पर केक काट उन्हें आशीर्वाद दिए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 15 जून 2021, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रायपुर निवास पर चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ के बड़े सुपुत्र वंश राय की आज जन्मदिन पर केक काट उनके मुंह मीठे करा आशीर्वाद प्रदान किया। चंद्रदेव प्रसाद राय के साथ उनकी धर्मपत्नी और छोटे पुत्र भी थे। इस खुशी की क्षण में मुख्यमंत्री जी का अपने परिवार को सानिध्य प्राप्त होने पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्री राय ने अपने पिता तुल्य राजनीतिक गुरू मानते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति जीवन पर्यंत आभारी रहने की बात कही है। श्री राय के सुपुत्र वंश राय को जन्म दिवस पर उनके परिजनों और क्षेत्र वासियों सहित प्रदेश भर से शुभ चिंतक गणों ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts