कब सुधरेगा जर्जर जीर्ण क्षीर्ण अव्यवस्था में तब्दील बिलाईगढ़ तहसील कार्यालय सहित शासकीय विभिन्न कार्यालय भवन
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़/ जिला बलौदा बाजार। बिलाईगढ़ विधान सभा की राजस्व तहसील कार्यालय संचालित मुुुख्यालय भवन जीर्ण क्षीर्ण अत्यंत जर्जर हो चुकी है, उन्हें पुनः नया भवन निर्माण करने की
शीघ्र पहल की जाने की जरूरत है।
छत की प्लास्टर गिर रहे हैं उसी के नीचे अधिवक्ता और अधिकारी कर्मचारी आम जनता बैठ कर अपने कार्य कराते हैं। कभी भी छत की प्लास्टर किसी के ऊपर गिर सकता है। जिम्मेदार जन प्रतिनिधि अधिकारी भी मौन साधे हुए तमसा देख रहे हैं। पंजीयक रजिस्टार कार्यालय पी.एच.ई. और कृषि, शिक्षा विभाग,सहित कई कार्यालय बिलाईगढ़ की जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। अनेकों समस्या का साया सिर के ऊपर मंडराते हुए आए दिन घटना होने की संभावना बना हुआ है। ब्लाक तहसील कार्यालय मुख्यालय बिलाईगढ़ की तस्वीर अपना हाल बया कर रहा है। पिछले भाजपा कार्यकाल और अब कांग्रेस सरकार में भी बिलाईगढ़ मुख्यालय की जर्जर भवन को सुधार नव निर्मित करने में रुचि नहीं दिखाई दे रहे हैं। बिलाईगढ़ तत्कालीन जिले रायपुर और अब बलौदाबाजार होने के बाद भी अंतिम छोर में बसा ब्लाक पिछड़े ही थे वैसा ही पड़ा हुआ हैं। नाममात्र कुछ थोड़ा परिवर्तन हो पाया है जैसे मौसम में बदलाव होता है वैसा ही हाल में अपना दुखड़ा रो रहा हैं बिलाईगढ़ मुख्यालय। यहां 2008 और 2013 में दो विधान सभा चुनाव में स्थानीय लोगों को विधायक नहीं चुना गया था। तो उन्हें यहां बिलाईगढ़ में उपेक्षा का आरोप प्रत्यारोप लगाते नहीं कतराते रहे थे क्षेत्र की आम जनता।
इस बार 2018 में प्रथम स्थानीय विधायक बना कर कुछ समय लोग मन की लडडू खाने जैसे उतावले हो रहे थे। अब उनका 3 वर्षो का कार्यकाल प्रगतिरत हैं,सरकार में चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ को संसदीय सचिव भी बनाएं गए हैं। तब बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र अधिकतर वनांचल और मैदानी क्षेत्र कम हैं,विकास की गति में नाममात्र प्रगति में बढ़ा है, कहा जा सकता हैं जैसे मौसम समय वर सांप अपना केचुली बदलता हैं जैसा ही। क्षेत्र की विभिन्न स्थानों के ग्रामों मुख्यालयों की पहुच मार्ग भवन बिजली पानी सड़क की जर्जर हालत समस्याओं की अंबर लगा हुआ हैं। जहां आम जनता क्षेत्र की ग्रामीण शहरी अंचलों में लोगो से रूबरू होते हुए आंखो देखा हाल में अंदाजा लगाया जा सकता हैं,कि बिलाईगढ़ नगर पंचायत,तहसील जनपद पंचायत, विधान सभा क्षेत्र मुख्यालय होते हुए कितना विकसित हो पाया है। क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों जरूरत मंद आम जनता की विकास कार्यों की मुद्दे कागजी कार्यवाही घोषणा आश्वासन तक सिमट कर रह गई हैं।
तहसील कार्यालय पास पूर्व में निर्मित भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई हैं जिनका रख रखाव स्वच्छता बनाएं रखने जिम्मेदार जन प्रतिनिधि विभागीय शासन प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। जीर्ण क्षीर्ण जर्जर अवस्था में तब्दील पड़ा हुआ हैं।
साथ ही वहीं पर क्षेत्र की स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की नाम पट्टी शिलालेख कर बोर्ड लगाई गई हैं,उनकी चौक सौंदर्यकरण कर प्रतिमा स्थापित करने की आवश्यकता भी आम जनता द्वारा पूर्ण कराने मंशा जाहिर की जा रही हैं। जन प्रतिनिधि गण हा कह पल्ला झाड़ते आ रहे हैं।
लगातार खबर प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं, प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा में लगातार खबर प्रकाशित किए जाते रहे हैं। जिनको लेकर वहां के जन प्रतिनिधि गण को भी अवगत कराया जा चुका हैं। क्षेत्र की आम जनता की आस लगी हुई हैं की कब सुधरेगा अव्यवस्था और विकसित होगा विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़।
No comments:
Post a Comment